Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी के एकला चलो पर जयराम रमेश का बयान

बैठकर बातचीत होगी, उसके बाद तय होगा

04 Feb 2024

ममता बनर्जी के एकला चलो पर जयराम रमेश का बयान

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले की कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी राज्य की 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीट शेयरिंग को लेकर ईमानदारी से टीएमसी के साथ बैठकर बातचीत करेगी और जब तय होगा उस समय घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में वो 42 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, ये उनकी लड़ाई है। जब हम गठबंधन में होते हैं तो बातचीत होती है, हम कुछ लेते हैं और कुछ देते हैं। हमारी ओर से उनका 42 सीटों पर लडऩा कोई सीट शेयरिंग फॉर्मूला नहीं है। 
उन्होंने कहा कि 2003 के दिसंबर में कांग्रेस पार्टी का मनोबल बहुत गिर गया था। हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान हारे तो अखबारों ने लिखा कांग्रेस पार्टी गई। उस समय इंडिया शाइनिंग था और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे व्यक्ति प्रधानमंत्री थे। फिर साल 2004 में क्या हुआ, किस गठबंधन की सरकार बनी। इंडिया शाइनिंग इंडिया गोइंग हो गया। इसका मतलब है कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जयराम रमेश ने कहा कि यह एक वैचारिक यात्रा है राजनीतिक यात्रा नहीं है। 
उन्होंने कहा कि हमें चुनाव के लिए जो तैयारी करनी है वो किया जा रहा है। हम हर सीट पर मजबूती से लड़ेंगे। जहां हम अपने बल पर लड़ रहे हैं वहां अपने बल पर लड़ेंगे और जहां गठबंधन के हिस्से में लड़ रहे हैं वहां गठबंधन को मजबूत करेंगे। 2024 के चुनाव का नतीजा सुनिश्चित नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की पार्टी को इलेक्शन कमीशन अपॉइंटमेंट नहीं दे रहे। हमारा लोकतांत्रित हक बनता है कि हम इलेक्शन कमीशन के पास जाएं और इवीएम के बारे में हमारी जो भी आशंकाएं हैं उसको अवगत कराएं, एक मेमोरेंडम दें, उनकी अनुमति भी नहीं मिल रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News