Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बेटी ''देवी'' की सर्जरी से टूट गए थे करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके काम की सराहना भी की जा रही है लेकिन करण के लिए फाइटर की शूटिंग करना आसान नहीं था।

06 Feb 2024

बेटी ''देवी'' की सर्जरी से टूट गए थे करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ये बॉलीवुड का पॉपुलर कपल हैं। वर्ष 2016 में बिपाशा और करण ने शादी करने और साथ रहने का फैसला किया। शादी के 6 साल बाद उनके घर एक बच्चे का आगमन हुआ। चालीस साल की उम्र में बिपाशा ने बेटी देवी को जन्म दिया लेकिन जन्म के बाद पता चला कि बिपाशा की बेटी के दिल में दो छेद हैं। इसके बाद उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई। यह पहली बार है करण सिंह ग्रोवर ने इस पर बात की।

बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके काम की सराहना भी की जा रही है लेकिन करण के लिए फाइटर की शूटिंग करना आसान नहीं था। फिल्म फाइटर की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि बेटी के दिल में छेद है और सर्जरी करानी होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने इस मुश्किल वक्त पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "शुरुआत में मैं काम नहीं करना चाहता था क्योंकि स्थिति बहुत गंभीर थी और दूर रहना बहुत मुश्किल था। मैं उस स्थिति को ठीक से संभाल नहीं सका। बिपाशा ने मुझे उस स्थिति से निपटने में मदद की।"

करण ने कहा, "मुझे लगा कि इससे गुजरना आसान है। मुझे याद है जब देवी को डॉक्टर सर्जरी के लिए ले जा रहे थे। मैं उसे नहीं देना चाहता था लेकिन मेरी पत्नी बिपाशा शेरनी है। वह बहुत मजबूत है लेकिन जब वह मां बनीं तभी से वह मुझे देवी जैसी लगने लगीं।''

बिपाशा ने 2022 में देवी को जन्म दिया लेकिन जैसे ही बिपाशा और करण को इस बात का पता चला कि बेटी के दिल में छेद है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बेटी की सर्जरी के बारे में खुलासा किया। बिपाशा और करण अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News