Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

शाहिद कपूर ने विराट कोहली की नकल करते हुए बनाया वीडियो

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' को लेकर सुर्खियों में हैं

08 Feb 2024

शाहिद कपूर ने विराट कोहली की नकल करते हुए बनाया वीडियो

एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच शाहिद कपूर और कृति सेनन दोनों ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है। अब फिल्म के प्रमोशनल इवेंट खत्म हो गए हैं और शाहिद कपूर ने एक एक्सक्लूसिव रील शेयर की है। ये रील अब वायरल होती नजर आ रही है। शाहिद कपूर अक्सर फैंस के साथ कॉमेडी रील्स शेयर करते नजर आते हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की।

इस रील का मूल ऑडियो विराट कोहली का है। इस रील में शाहिद कपूर क्रिकेट बैट के साथ शानदार परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं। प्रमोशन खत्म होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। रील के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, ''प्रमोशन खत्म होने के बाद का एहसास।'' शाहिद कपूर की इस रील पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, कोहली की बायोपिक के लिए शाहिद सबसे अच्छी पसंद हैं। दूसरे ने लिखा, शाहिद को बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, बॉलीवुड को शाहिद कपूर की जरूरत है।

फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' की बात करें तो यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो एक एआई रोबोट की भूमिका निभाएंगी। इसमें डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, राजेश कुमार जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News