Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'फाइटर' से दीपिका के स्क्वाड्रन लीडर 'मिन्नी' बनने की एक रोमांचक झलक आई सामने

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर लगातार बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है

08 Feb 2024

फिल्म 'फाइटर' से दीपिका के स्क्वाड्रन लीडर 'मिन्नी' बनने की एक रोमांचक झलक आई सामने

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर लगातार बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। जहां दर्शकों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ फिल्म में कुछ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखे, वहीं एक्टर्स की परफॉर्मेंस ने भी लोगों को इम्प्रेस किया है जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शुमार हैं।

फाइटर में दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर 'मिन्नी' के रोल में अपनी दमदार एक्टिंग की झलक दिखाई। यही नहीं, एक फाइटर की सच्ची भावना को अपने में समेटे हुए दीपिका ने वास्तव में हर इमोशन को स्क्रीन पर सही ढंग से पेश किया है। चाहे वह उन्हें स्क्रीन पर एरियल एक्शन करते देखना हो, या उनका रोमांटिक और फन लविंग साइड हो, उनके कमजोर साइड से लेकर देश के प्रति उनका गर्व, दीपिका ने वास्तव में हर फ्रेम में दिल जीत लिया है।

हाल में दीपिका के स्क्वाड्रन लीडर 'मिन्नी' बनने के सफर की झलक देते हुए मेकर्स ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है। इसमें दीपिका का दृढ़ संकल्प देखते ही बनता है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने किरदार में पूरी तरह से डूबी दिखाई दे रही हैं, बॉडी लैंग्वेज को बेहतर बनाने से लेकर इमोशनल स्ट्रेंथ को दर्शाने तक, दीपिका ने साबित किया है कि कैसे वो एक एयर वॉरियर की भूमिका निभाने के लिए एक सुपर परफेक्ट चॉइस।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'फाइटर' सिनेमाई प्रतीभा का प्रतीक है। यह फिल्म एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव का वादा करते हुए दिल को छू लेने वाले एक्शन और देशभक्ति के उत्साह को सहजता से जोड़ती है। ये फिल्म अब सिनेमाघरों में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News