वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उल्लेखनीय है कि देश के 15 राज्यों से 56 राज्यसभा सदस्यों का चुनाव किया जाना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल से राज्यसभा के लिये अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तृणमूल ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है, उनमें सागरिका घोष, सुष्मिता देव, नदीमुल हक, ममता बाला ठाकुर का नाम शामिल है।
उल्लेखनीय है कि देश के 15 राज्यों से 56 राज्यसभा सदस्यों का चुनाव किया जाना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल से राज्यसभा के लिये अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में राज्य सभा की पांच सीटों पर चुनाव होने है।
रविवार को तृणमूल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमें आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, सांसद मो नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।