वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
जेडीयू विधानमंडल की बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान विजय कुमार चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि सदन में एनडीए सरकार बहुमत हासिल कर लेगी।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रविवार की शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक हुई।जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर चल रही बैठक में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सभी मुस्तैद रहें। विकास कार्य हमारी पूंजी है। इस दौरान नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ परिवार से मतलब है। नीतीश कुमार ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। बहुमत का आंकड़ा हमारे पास है। नीतीश कुमार ने अपील करते हुए कहा कि जेडीयू एमएलए कल सदन में शालीन बने रहें। जेडीयू विधानमंडल की बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान विजय कुमार चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि सदन में एनडीए सरकार बहुमत हासिल कर लेगी।
एक सवाल के जवाब में विजय चौधरी ने कहा कि आज की बैठक में दो तीन विधायक शामिल नहीं हुए थे। हालांकि इन विधायकों ने पार्टी के पदाधिकारियों को पहले ही सूचना दे दी थी कि आज की बैठक में वो अपरिहार्रय कारणों से शामिल नहीं हो पाएंगे। विजय चौधरी ने यह भी दावा करते हुए कहा कि जो दो तीन विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हुए, वो आज देर शाम या कल सुबह तक पटना जा जाएंगे और सदन में एनडीए के पक्ष में ही मतदान करेंगे।
बता दें कि एनडीए सरकार के गठन के ठीक 15 दिनों बाद सोमवार को विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास मत की परीक्षा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे, जिसके समर्थन और खिलाफ में विधायक मतदान करेंगे। इसके एक दिन पहले रविवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान सत्ता पक्ष के नेताओं ने सदन में बहुमत साबित करने का दावा किया तो वहीं विपक्ष ने खेला होने की बात कही है। हालांकि, सोमवार को विश्वास मत के बाद जनता के समक्ष पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।