Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओटीटी पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी'

'पठान' और 'जवान' की तरह शाहरुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल तो नहीं मचाया लेकिन फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया।

15 Feb 2024

ओटीटी पर रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी'

चार साल तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बाद शाहरुख खान ने साल 2023 में एक साथ तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर साबित कर दिया कि वह बॉक्स ऑफिस के असली किंग हैं। फिल्म 'पठान' से दमदार कमबैक के बाद उन्होंने 'जवान' जैसी फिल्म दी जिसने एक हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके बाद शाहरुख ने राजकुमार हिरानी के साथ बेहद अलग फिल्म 'डंकी' दी।

'पठान' और 'जवान' की तरह शाहरुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल तो नहीं मचाया लेकिन फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया। शुरुआत में फिल्म ने कम कमाई की लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई के आंकड़े बढ़ने लगे। इंडस्ट्री ट्रैकर सैनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डंकी' ने भारत में 227 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 470.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन के बाद 'डंकी' अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। शाहरुख ने कल 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर एक खास वीडियो शेयर कर बताया कि वह दर्शकों को सरप्राइज देंगे। वह सरप्राइज थी 'डंकी' की ओटीटी रिलीज की खबर। शाहरुख की 'डंकी' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोग आज 15 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

फिल्म 'पठान' ने 1050 करोड़ और 'जवान' ने 1100 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके सामने 'डंकी' रेवेन्यू के मामले में फीकी पड़ गई। यह फिल्म पंजाब में अवैध प्रवासन की गंभीर समस्या से निपटती है। राजकुमार हिरानी की निर्देशित डंकी हिरानी और किंग खान की एक साथ पहली फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक्टर तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी ने अहम भूमिका निभाई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News