Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईएनडीआईए की सरकार बनी तो किसानों को मिलेगी वाजिब एमएसपी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यह कानून हमारी सरकार लेकर आई और वह कानून आपके लिए देश के किसानों के लिए लागू किया गया था लेकिन इस कानून को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया और किसानों के साथ हकमारी कर रहे हैं।

16 Feb 2024

आईएनडीआईए की सरकार बनी तो किसानों को मिलेगी वाजिब एमएसपी : राहुल गांधी

पटना (बिहार)। राज्य के सासाराम में शुक्रवार को राहुल गांधी ने न्याय यात्रा में घोषणा किया कि आईएनडीआई गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को उनका वाजिब एमएसपी मिलेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपकी जमीन आपसे छीनी जा रही है। सही राशि और सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जब हमारी सरकार थी तब किसानों के जमीन की रक्षा के लिए जमीन अधिग्रहण बिल लाया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह कानून हमारी सरकार लेकर आई और वह कानून आपके लिए देश के किसानों के लिए लागू किया गया था लेकिन इस कानून को केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया और किसानों के साथ हकमारी कर रहे हैं। याद रखें जब हमारे गठबंधन की सरकार आएगी तो किसानों को वापस से वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जो हमारी सरकार में पहले से मिला करती थी। हमारी सरकार बनेगी तो जितने भी सरकारी बहाली हैं वह पूरी कर ली जाएगी। यह हमारी गठबंधन का पूरे देश से लागू होगा।

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार में आने के बाद कांग्रेस एमएसपी की लीगल गारंटी देगी। जब भी किसानों ने कांग्रेस से कुछ मांगा है, उन्हें दिया है। चाहे वो कर्ज माफी हो या फिर एमएसपी कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की है और हमेशा करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News