वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गलासी के बोमपुर में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी।
पूर्व बर्दवान। पूर्व बर्दवान जिले के कालना में गुरुवार शाम तेज आंधी और बरसात के दौरान हुए वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गलासी के बोमपुर में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतक का नाम सजनी मुर्मू था। दूसरी ओर, रायना थाना अंतर्गत अस्तिकुर में तूफान के दौरान पेड़ की शाखा टूटने से अनंत पोडेल नामक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं कालना के वैद्यपुर में पूजा मंडप ढहने से अर्पिता साहा व अशोक महतो घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम आठ बजे के पूर्व बर्दवान जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गयी। असमय हुए इस बरसात के कारण किसानों को फसल बर्बाद होने का डर भी सता रहा है।