Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पलामू में घर में घुसकर दिनदहाड़े पूर्व मकान मालिक की पुत्री को मारी गोली, भर्ती

जानकारी के अनुसार गोली नावाहाता निवासी विश्वेश्वर गिरि की पुत्री मीनाक्षी देवी को मारी गई है। मीनाक्षी मायके में ही रहती है। गढ़वा जिले के भंडरिया में उसकी शादी हुई है। उसका पति राजू गोस्वामी भी उसके साथ यहीं रहकर व्यवसाय करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं।

16 Feb 2024

पलामू में घर में घुसकर दिनदहाड़े पूर्व मकान मालिक की पुत्री को मारी गोली, भर्ती

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाहाता इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक 37 वर्षीय महिला को गोली मार दी गई। गोली महिला के गर्दन में लगी। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वालों की पहचान हो गयी है।

जानकारी के अनुसार गोली नावाहाता निवासी विश्वेश्वर गिरि की पुत्री मीनाक्षी देवी को मारी गई है। मीनाक्षी मायके में ही रहती है। गढ़वा जिले के भंडरिया में उसकी शादी हुई है। उसका पति राजू गोस्वामी भी उसके साथ यहीं रहकर व्यवसाय करता है। उसके दो छोटे बच्चे हैं।

गोली मारने वाले की पहचान संतोष गोस्वामी के रूप में हुई है। संतोष चार साल पहले विश्वेश्वर गिरि के घर में किराए पर रहता था। संतोष और उसका साला गोलू सुबह 10 बजे विश्वेश्वर गिरि के घर पहुंचे और मीनाक्षी को टारगेट कर गोली चला दी। गोली मीनाक्षी के गर्दन में लगी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली चलाने वाले संतोष और उसका साला गोलू फरार हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। समाचार भेजे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था।

एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि संतोष गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है। हत्याकांड में जेल जा चुका है। गोली संतोष के साले गोलू ने चलायी। मीनाक्षी और उसके पिता ने घटना के कारण नहीं बताए हैं। पिता का कहना है कि कुछ महीने पहले जब पता चला कि संतोष का आपराधिक इतिहास है तो उसे घर से निकाल दिया था। अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संतोष और उसके साले को पकड़ने के लिए अलग अलग टीम लगाई गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News