Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आज लोग कहने लगे हैं कि सुरक्षित प्रदेश का मतलब उप्र : योगी आदित्यनाथ

भारत के अमृतकाल के सारथी के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यशस्वी मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान हो रहा है। प्रधान नरेन्द्र मोदी के मिशन को हम लक्ष्य तक पहुंचाएंगे।

19 Feb 2024

आज लोग कहने लगे हैं कि सुरक्षित प्रदेश का मतलब उप्र : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि जब भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है तो हम इस कालखंड के साक्षी और सहभागी बन सके हैं।

भारत के अमृतकाल के सारथी के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यशस्वी मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रदान हो रहा है। प्रधान नरेन्द्र मोदी के मिशन को हम लक्ष्य तक पहुंचाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे याद है कि वर्ष 2018 के इन्वेस्टर समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उप्र में बहुत कुछ है लेकिन बदले हुए समय में वैल्यू एडिशन की बहुत आवश्यकता है। वर्क कल्चर से ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अपको वैल्यू एडिशन की जरूरत है। आज छह वर्ष बाद मुझे यह कहने में खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के उन शब्दों को यूपी ने आत्मसात किया है। परिणाम स्वरूप आज ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का चौथा संस्करण आयोजित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आचार्य चाणक्य ने कहा था कि भूमि, जनसंख्या और पूंजी पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आज उत्तर प्रदेश में यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इस सेरेमनी के माध्यम से होने वाले निवेश के माध्यम 34 लाख युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। आज यूपी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

उप्र की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट है। एक्स्प्रेसवे बन रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जब आप प्रयागराज में महाकुम्भ में आएं तो गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी का अपना स्थान है। आज यूपी में न बिल पावर की कमी है और मैन पावर की कमी है। आज हर निवेशक आना चाहता है। आज लोग कहने लगे हैं कि सुरक्षित प्रदेश का मतलब उत्तर प्रदेश। देश पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की अग्रसर है। मोदी जी की गारंटी है। यूपी समेत देश को पूरा भरोसा है। यूपी राम, कृष्ण, बाबा विश्वनाथ की भूमि है। सन्तों की भूमि है। यूपी उद्योग की भी भूमि है। यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। मोदी मिशन को लक्ष्य तक पहुचाएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News