Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सीएम ने 2800 करोड़ की 242 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई आईकॉनिक बिल्डिंग्स बनाए गए हैं।

22 Feb 2024

सीएम ने 2800 करोड़ की 242 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की ओर से क्रियान्वित 18 विभागों की 1555.30 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। साथ ही 16 विभागों के 1321.13 करोड़ रुपये की 110 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य में कई आईकॉनिक बिल्डिंग्स बनाए गए हैं। बिहार संग्रहालय, सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र, सरदार पटेल भवन, महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र गया, बिहार सदन नई दिल्ली, प्रकाश पुंज, ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय दरभंगा, 2000 क्षमता के मोतिहारी एवं बेतिया में सभागार, प्रशासनिक प्रशिक्षण केंद्र गया, नियोजन भवन, ओपी साह सामुदायिक भवन, बापू परीक्षा परिसर, वरीय पदाधिकारी आवास, परिवहन परिसर जैसे कई महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण पूर्ण किया गया है। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आज बक्सर अभियंत्रण महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ ही कुल 31 अभियंत्रण महाविद्यालय भवनों की शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर ली गयी है। भोजपुर एवं जहानाबाद पॉलिटेक्निक भवनों का भी आज उद्घाटन किया जा रहा है जिसके साथ ही सभी 15 पॉलिटेक्निक भवनों का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया है। कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी सभी जिलों के जिलाधिकारी, अन्य वरीय पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News