Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नोट बदलने को लेकर आरबीआई के सामने मारपीट, चाकूबाजी - महिलाओं का बचाव करने गये संतोष पाठक पर हमला

वहीं औरतों की मदद करने गये वार्ड के पार्षद संतोष पाठक के साथ बदसलूकी और मारपीट हुई है। मामला हेयरस्ट्रीट थाने पहुंचा है। 

22 Feb 2024

नोट बदलने को लेकर आरबीआई के सामने मारपीट, चाकूबाजी - महिलाओं का बचाव करने गये संतोष पाठक पर हमला

कोलकाता। वार्ड 45 स्थित आरबीआई मुख्यालय के बाहर 2000 रुपये के नोट बदलवाले वाली पंक्तिबद्ध महिलाओं के साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वहीं औरतों की मदद करने गये वार्ड के पार्षद संतोष पाठक के साथ बदसलूकी और मारपीट हुई है। मामला हेयरस्ट्रीट थाने पहुंचा है। 

दरअसल गुरुवार को सुबह 10 बजे आरबीआई के सामने खड़ी महिलाओं में उस वक्त खलबली मच गई जब मो. वसीम और मो. शमीम नामक दो युवक और उनके 30 लोगों पर कटमनी और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। दरअसल यह चाहते थे कि ये महिलायें प्रति 2000 नोट पर 200- 300 रुपये रंगदारी दें। नहीं देने पर महिलाओं से मारपीट की गई और चाकूबाजी भी हुई। वहीं कुछ लोग स्थानी पार्षद संतोष पाठक से मदद मांगने पहुंचे। खबर पाकर संतोष पाठक अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे तो वसीम और उनके लोगों ने जमकर मारपीट की। दोनों ओर से मारपीट हो रही थी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। इसके संतोष के समर्थकों के सिर, हाथ पैर में चोट लगी है। संतोष पाठक का कहना है कि तृणमूल सरकार में इस प्रकार की घटना निंदनीय है। हमलोग पीडि़त महिलाओं की मदद के लिए पहुंचे थे लेकिन वसीम और उनके लोगों ने हमपर हमला कर दिया। 

संतोष पाठक ने कहा कि जिस प्रकार से यह हमला हुआ उसमें किसी की जानहानि भी हो सकती थी हालांकि तृणमूल की तरफ से लिखित स्पष्टीकरण दिया गया है कि महिलाओं से रंगदारी मांगनेवाले हमारी पार्टी के लोग नहीं थे। वहीं महिलाओं का कहना है कि वे थोड़े से पैसे की लालच के लिए रातभर आरबीआई के सामने बैठकर सुबह का इंतजार करती हैं और नोट बदलकर कुछ पैसे का उपार्जन करती हैं। ऐसे में अगर रंगदारों को 200-300 रुपये की कटमनी दे दी जाए तो उनके पास एक रुपये भी नहीं बचेंगे। महिलाओं का कहना है कि वे अपनी जान दे देंगी लेकिन एक रुपया भी रंगदारी नहीं देंगी।
इस मामले पर हेयरस्ट्रीट थाने से दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिकायतकर्ता  के आधार पर और भी लोगों की तलाश जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News