Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रामगढ़ में एनजीओ में काम के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराकर कराई शादी

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ में काम करने के बहाने अजमल अंसारी ने उसे झांसा दिया।

25 Feb 2024

रामगढ़ में एनजीओ में काम के बहाने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराकर कराई शादी

रामगढ़। शहर में एक मुस्लिम शख्स ने एनजीओ में काम करने के बहाने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। फिर डरा-धमका कर धर्म परिवर्तन कराया। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित युवती न्याय के लिए रविवार दोपहर रामगढ़ महिला थाने पहुंची।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ में काम करने के बहाने अजमल अंसारी ने उसे झांसा दिया। बोकारो जिले के कथारा के रहने वाले अजमल ने उसे होटल व अन्य स्थानों पर बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। रामगढ़ के पायल होटल में भी आठ फरवरी को मीटिंग के बहाने उसे बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि इस दौरान 7 जनवरी को अजमल ने बोकारो जिले के लोधी क्षेत्र में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी भी कराई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अजमल अंसारी ने उसके मोबाइल का सारा डाटा हैक कर लिया है। साथ ही उसके कांटेक्ट और व्हाट्सएप को भी उसने अपने पास रख लिया है। अजमल ने कई बार चुपके से उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने पास रखा है, जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि यदि वह उसके खिलाफ जाएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह शिकायत आई है और पीड़ित युवती के लिखित आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News