Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गिरिडीह में हत्याकांड का खुलासा, दम्पति गिरफ्तार

मामले का उद्भेदन करते हुए सोमवार को एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि मंजय शर्मा पिछले कई वर्षों से मधुबन में रहता था। शुक्रवार को डुमरी के जामतारा पंचायत में एक स्कूल के पास झाड़ियों में उसका शव मिला।

26 Feb 2024

गिरिडीह में हत्याकांड का खुलासा, दम्पति गिरफ्तार

गिरिडीह। जिले डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जामतारा गांव में रेलवे लाइन के समीप शव मिलने के महज 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बिहार के मंजय शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी हत्या डुमरी थाना क्षेत्र के दम्पति खेमलाल महतो और अंजू देवी ने की है।

मामले का उद्भेदन करते हुए सोमवार को एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि मंजय शर्मा पिछले कई वर्षों से मधुबन में रहता था। शुक्रवार को डुमरी के जामतारा पंचायत में एक स्कूल के पास झाड़ियों में उसका शव मिला। डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना को अंजाम देने वाले दम्पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार भी की है।

एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की चेन व लाठी-डंडे और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई गाडी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि डुमरी पुलिस को इस पूरे मामले में पर्याप्त सबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में लगता है कि इस हत्या के पीछे का कारण अवैध सम्बन्ध हो सकता है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News