Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का किया दौरा, तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने केन्द्र में लगभग 1800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

27 Feb 2024

प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का किया दौरा, तीन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष एस सोमनाथ के साथ तिरुवंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (वीएसएससी) का दौरा किया। उन्होंने भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा में जाने वाले चार यात्रियों को सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री ने केन्द्र में लगभग 1800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा) में एसएलवी एकीकरण सुविधा (पीआईएफ), महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई ‘सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा’ और वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ शामिल है ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए कालचक्र में वैश्विक व्यवस्था में भारत अपना अंतरिक्ष लगातार बड़ा बना रहा है और ये हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम में भी साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा एकमात्र संकल्प और ध्यान हाथ में तिरंगा, अंतरिक्ष और 140 करोड़ देशवासियों का सपना होना चाहिए।

मोदी ने गगनयान मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की और नामित चार अंतरिक्ष यात्रियों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किये। नामित अंतरिक्ष यात्री में ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं।

अंतरिक्ष यात्रियों को देश की 140 करोड़ जनता की आकांक्षाओं से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब से कुछ देर पहले देश पहली बार अपने 4 गगनयान यात्रियों से परिचित हुआ। ये 140 करोड़ भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली 4 शक्तियां हैं। हम सभी आज एक ऐतिहासिक सफर के साक्षी बन रहे हैं। 40 वर्ष के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है लेकिन इस बार टाइम भी हमारा है, काउंटडाउन भी हमारा है और रॉकेट भी हमारा है।

वर्तमान पीढ़ी को सौभाग्यशाली बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पीढ़ी ने जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कार्यों के लिए प्रसिद्धि अर्जित की है। हर देश की विकास यात्रा में कुछ ऐसे क्षण आते हैं जब न केवल वर्तमान बल्कि उसकी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी परिभाषित करते हैं। आज भारत के लिए एक ऐसा ही क्षण है।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना झंडा फहराने वाला दुनिया का पहला देश बना था। आज शिव शक्ति पॉइंट पूरी दुनिया को भारत की ताकत से परिचित करा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि गगनयान में प्रयोग होने वाले ज्यादातर उपकरण ‘मेड इन इंडिया’ है। यह भी सुखद संयोग है कि भारत दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी बनने के लिए उड़ान भर रहा है। उसी समय भारत का गगनयान भी हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र को एक नई बुलंदी पर ले जाने वाला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News