Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रवि किशन ने फिल्म एनिमल में रणबीर के किरदार पर कसा तंज

रवि इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच रवि ने एनिमल में पुरुष किरदार के लिए रणबीर कपूर की आलोचना कर दी।

27 Feb 2024

रवि किशन ने फिल्म एनिमल में रणबीर के किरदार पर कसा तंज

अभिनेता रवि किशन विभिन्न मुद्दों पर बेबाक बयान देने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर रवि किशन बिना किसी वजह के बहस और चर्चा में आ जाते हैं। अब एक बार फिर रवि किशन चर्चा में हैं। पिछले साल रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित फिल्म एनिमल की अभी भी खूब चर्चा हो रही है। अब रवि किशन फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आएंगे। रवि इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच रवि ने एनिमल में पुरुष किरदार के लिए रणबीर कपूर की आलोचना कर दी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए रवि किशन ने कहा कि, 'ये कैसा अल्फा मेल, बीटा मेल है? शेर को अल्फ़ा कहा जाता है और वह शांत भी रहता है। वह केवल इतने से ही नहीं लड़ता। मेरी राय में एक अल्फ़ा पुरुष वह है जो अपनी पत्नी की सेवा करता है। एक सच्चा अल्फ़ा पुरुष वह है, जो महिलाओं का सम्मान करता है। सच कहूं तो महिलाएं अल्फ़ाज़ बन गई हैं। अब समय आ गया है कि अगर आप अपनी पत्नी को मारोगे तो वह तुम्हें मारेगी, इसलिए अच्छे से रहो और उसका सम्मान करो।

रवि किशन ने आगे कहा, 'पुरुष सोचते हैं कि मैं एक अल्फा पुरुष हूं और उत्साहित हो जाते हैं, लेकिन असल में वे डरते हैं। महिला सशक्तिकरण इतना हो गया है कि अब उन्हें डर लगता है। रवि किशन ने यह भी कहा कि ये डर जरूरी भी है। अभिनेता रवि किशन आगामी फिल्म 'लापता लेडीज' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी दो नवविवाहितों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हो जाते हैं। पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे रवि किशन मामले की जांच शुरू करते हैं।

फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया जा रहा है। रवि किशन के किरदार के लिए आमिर खान ने भी ऑडिशन दिया था। वह इस किरदार को निभाना चाहते थे लेकिन किरण राव ने उन्हें मना कर दिया। किरण राव ने आमिर को अस्वीकार कर दिया क्योंकि एक सुपरस्टार अभिनेता होने के नाते आमिर खान अगर यह भूमिका निभाते हैं तो अन्य अभिनेताओं पर दबाव पड़ेगा। यह फिल्म 1 मार्च को रिलीज होने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News