Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को झटका, कौस्तव बागची ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

कौस्तव बागची ने चिट्ठी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ''मैं एक बात बार-बार बोल रहा हूं कि कांग्रेस के भ्रष्ट तृणमूल से हाथ मिलाने के खिलाफ हूं।

28 Feb 2024

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को झटका, कौस्तव बागची ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में तगड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाई कोर्ट के नामी वकील और कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए इसकी घोषणा की। कौस्तव बागची ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी और गुलाम अहमद मीर को भेजा है। लोकसभा के आगामी चुनाव से पहले बागची के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं।

कौस्तव बागची ने चिट्ठी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ''मैं एक बात बार-बार बोल रहा हूं कि कांग्रेस के भ्रष्ट तृणमूल से हाथ मिलाने के खिलाफ हूं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बंगाल इकाई को कोई महत्व नहीं देता है। इसलिए मैं अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करना चाहता और पार्टी से इस्तीफा देता हूं।''

बागची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक टेलीविजन चैनल पर विवादित टिप्पणी कर सुर्खियों में आये थे। इस मामले में उनके खिलाफ कोलकाता के बड़तला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। उनसे कई घंटों की पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिली गई थी।

जमानत मिलने के बाद बागची ने बीच सड़क पर बैठकर अपना सिर मुंडवाया था। इसके साथ ही उन्होंने ममता सरकार को बंगाल से विदा करने की शपथ ली थी। कौस्तव ने तब कहा था कि जब तक ममता सरकार की राज्य से विदाई नहीं होती है, तब तक वह अपने सिर पर बाल नहीं रखेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News