Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

भाजपा दो-तीन दिन में जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के साथ पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची दो -तीन दिन में जारी कर सकती है।

01 Mar 2024

भाजपा दो-तीन दिन में जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार देररात शुरू होकर तड़के साढ़े तीन बजे तक चली। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के साथ पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि भाजपा अपनी पहली सूची दो -तीन दिन में जारी कर सकती है।

भाजपा मुख्यालय में करीब छह घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीयमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, तरुण चुघ, जी किशन रेड्डी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि ने हिस्सा लिया।

लोकसभा चुनाव के लिए नड्डा कई दौर की बैठकें राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहले ही कर चुके हैं। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय होने थे। माना जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री जो पहले राज्यसभा से सदस्य थे उन्हें लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इनमें से भूपेन्द्र यादव, मनसुख मांडविया, धर्मेन्द्र प्रधान शामिल हैं। इसके साथ कमजोर और हारी हुई सीटों पर भी उम्मीदवारों की नामों का घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News