Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कुणाल का आरोप-सुदीप की है बीजेपी से साँठगाँठ

कुणाल का आरोप है कि सुदीप बंद्योपाध्याय भाजपा के साथ मिले हुए हैं। उनकी भाजपा से सांठगांठ है। अंदरुनी रूप से वे भाजपा नेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं।

01 Mar 2024

कुणाल का आरोप-सुदीप की है बीजेपी से साँठगाँठ

कोलकाता। तृणमूल के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता कुणाल घोष ने शुक्रवार को अचानक अपने राजनैतिक पदों से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। शुक्रवार देर शाम होते-होते उन्होंने उत्तर कोलकाता से सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर जमकर खुन्नस निकाली और तोप दागे। कुणाल का आरोप है कि सुदीप बंद्योपाध्याय भाजपा के साथ मिले हुए हैं। उनकी भाजपा से सांठगांठ है। अंदरुनी रूप से वे भाजपा नेताओं के साथ बातचीत भी करते हैं। अपने कुछ लोगों को भाजपा में भेजकर उनके सहारे अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुटे हैं। 

कुणाल ने कहा कि सुदीप बंद्योपाध्याय का कोई भी सांगठनिक ताकत नहीं है। संगठन के नाम पर उनके पास कोई व्यक्ति नहीं है। वे बस पद के लोभी हैं। कुणाल ने कहा कि सुदीप के आवास स्थान कलकत्ता ब्वायज स्कूल उत्तर कोलकाता का पार्टी कार्यालय बन गया है। किसी को कोई भी काम करना होता है तो वहीं जाना होता है। मैं इस सब बातों से काफी क्षुब्ध हूं। इसीलिए मैंने इस्तीफा देना ही उचित समझा।

सुबह कुणाल ने ट्विटर पर लिखा था- कुछ लोग पांच साल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकते हैं लेकिन चुनाव आने पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का नाम लेकर चुनाव जीत जाते हैं और फिर उनका वही रवैया रहता है, ऐसे लोगों के साथ मैं रहना नहीं चाहता। शाम होते-होते कुणाल ने फिर लिखा कि मैं अभी भी तृणमूल में हूं, कहीं नहीं जा रहा, किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा। मेरी नेत्री ममता बनर्जी और मेरे नेता अभिषेक बनर्जी हैं।
हालांकि कुणाल घोष ने पूर्व मेदिनीपुर पर्यवेक्षक का पद भी छोड़ दिया है। साथ ही राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुरक्षा भी उन्होंने लौटा दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News