Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र: कार पर पलटा बेकाबू हाइवा, सिंगरौली के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हादसा उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रेनुकूट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा और वह बेकाबू होकर कार पर पलट गया।

04 Mar 2024

मप्र: कार पर पलटा बेकाबू हाइवा, सिंगरौली के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम जिले के ग्राम खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बताया जा रहा है कि परिवार के चार लोग लड़की देखने के लिए कार से बनारस जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार राखड से भरा हाइवा वाहन (ट्रक) बेकाबू होकर कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार में सवार चारों लोगों दब गए और उनकी मौत हो गई।

हादसा उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रेनुकूट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक कार को देखकर हाइवा चालक नियंत्रण खो बैठा और वह बेकाबू होकर कार पर पलट गया। मशक्कत के बाद मृतकों को राखड़ से निकाला गया। हादसे के बाद हाइवा चालक फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले बैढ़न कोतवाली परिक्षेत्र के ग्राम खुटार निवासी दीपक कुमार शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा व सुकवारी देवी अल्टो कार से सिंगरौली से लड़की देखने के लिए वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में उन्हें रेनुकूट में अपने एक और रिश्तेदार को लेना था। काफी देर होने के बाद जब वह लोग रेणुकूट नहीं पहुंचे तब उनका इंतजार कर रहे रिश्तेदार परेशान हो गए। रिश्तेदार ने बारी-बारी से सभी का मोबाइल नंबर लगाया सभी मोबाइल बंद मिला। उसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी पर भी चारों लोगों के लापता होने व पता करने के बाद भी संपर्क न होने की बात बताई मगर इसके बाद भी कोई पता नहीं चला। दिन भर प्रयास के बाद शाम लगभग छह बजे पता चला कि एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व उस पर लदे कोयले की राख के नीचे एक कार दबी हुई है। हाइवा के नीचे कार दबी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने जेसीबी बुलाई और क्रेन की सहायता से हाइवा ट्रक को हटवाकर कार में फंसे चारों शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बैढन चौकी प्रभारी सुधेश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के खुटार निवासी एक ही परिवार के चार लोग कार से वनारस जा रहे थे, जैसे ही सोनभद्र जिले के रेनुकूट के पास पहुंचे। हादसे का शिकार हो गए। हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के नाम दीपक कुमार शर्मा, रामायण शर्मा, रीता शर्मा और शुकवारी देवी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News