Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 09 मार्च को पहुंचेंगे वाराणसी, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पूर्वाह्न दस बजे बरेका हेलिपैड से आजमगढ़ रवाना होंगे।

06 Mar 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 09 मार्च को पहुंचेंगे वाराणसी, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजमगढ़ जाने के पहले 09 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। प्रधानमंत्री के आगमन का संकेत मिलते ही जिला प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं में भाग लेने के बाद रात में वाराणसी पहुंचेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच बरेका गेस्टहाउस में पहुंचेंगे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री बरेका में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन पूर्वाह्न दस बजे बरेका हेलिपैड से आजमगढ़ रवाना होंगे। आजमगढ़ में नवनिर्मित मंदुरी एयरपोर्ट समेत देश के 10 हवाईअड्डों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर जनपद में अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री आजमगढ़ से बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे और यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के घोषणा के पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी में रात्रि प्रवास भाजपा संगठन के नजरिए से बेहद अहम है। वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद वह वाराणसी आ रहे हैं। शहर में आ रहे प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी में भाजपा जुट गई है। माना जा रहा है कि बरेका में रात्रि प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री पार्टी संगठन के प्रदेश, क्षेत्र, जिला और महानगर इकाई के साथ ही पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर तैयारियों की फीडबैक ले सकते हैं और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ायेंगे।

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके पहले 22 फरवरी की रात वाराणसी आए थे। उन्होंने बरेका में रात्रि विश्राम किया था और अगले दिन 23 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था। एक पखवाड़े के अंदर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News