Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 मार्च को झारखंड के खूंटी में तीन सड़कों का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड तुपुदाना (एनएच 20, पुराना 75ई) से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची, खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से खूंटी में हमेशा जाम और आए दिन सड़क दुर्घटना से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही यात्रा में भी समय कम लगेगा।

09 Mar 2024

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 मार्च को झारखंड के खूंटी में तीन सड़कों का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

खूंटी (झारखंड)। राज्य के खूंटी शहरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास सड़क की मांग पूरी होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटीवासियों को 10 मार्च को तीन सौगातें मिलेंगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड, रांची-खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड तुपुदाना (एनएच 20, पुराना 75ई) से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची, खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से खूंटी में हमेशा जाम और आए दिन सड़क दुर्घटना से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही यात्रा में भी समय कम लगेगा।

इस संबंध में अर्जुन मुंडा मुंडा ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों के लिए बड़े अवसर सृजित होंगे। भगवान बिरसा मृग विहार, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात जैसे स्थानीय पर्यटन स्थलों कि जरूरतों को भी पूरा करेगी। आसपास के स्थानों में स्थित कई खनन क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।

मुंडा ने कहा कि खूंटी-कर्रा-बेड़ो रोड भी महत्वपूर्ण है। यह रोड खूंटी, रांची और लोहरदगा जिले को जोड़ेगा। लगभग 138 किलोमीटर के इस रोड के बन जाने से भविष्य में प्रस्तावित संबलपुर रांची एक्सप्रेस-वे आर्थिक कॉरिडोर का यह हिस्सा होगा। साथ ही रांची-गुमला (एनएच 23), खूंटी-तोरपा कोलेबिरा (एनएच 143 डी), गुमला-सिमडेगा-राउरकेला (एनएच 143) और रांची-चाईबासा (एनएच 20) से लोगों के लिए अच्छी कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्र में पर्यटन का भी विकास होगा। सोनमेर मंदिर, महामाया मंदिर, साईं मंदिर, लतरातू डैम, घाघारी धाम, नेतरहाट और बेतला जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच पथ बन जायेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News