Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मलाइका अरोड़ा ने सालों बाद अरबाज संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा ने अरबाज संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

11 Mar 2024

मलाइका अरोड़ा ने सालों बाद अरबाज संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। बीस साल की उम्र में उनकी मुलाकात अभिनेता अरबाज खान से हुई और उनसे प्यार हो गया। फिर उन्होंने शादी कर ली, लेकिन शादी के 19 साल बाद दोनों अलग हो गए। अब एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया है कि उन्होंने तलाक का फैसला कैसे लिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह किस्सा भी बताया कि एलिमनी का जिक्र करते वक्त लोगों ने कितने बुरे कमेंट्स किए थे। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया कि परिवार के दबाव के बावजूद उन्होंने कम उम्र में शादी क्यों की। मैं ऐसे परिवार में बड़ी नही हुई जहां कहा जाता था, ''ओह, तुम्हें इस उम्र में शादी करनी होगी।' मुझसे कहा गया था कि मैं अपनी जिंदगी वैसे जीऊं, जैसा मैं चाहती हूं।

ऐसा कहा गया था, बाहर जाएं, जीवन का आनंद लें, नए लोगों से मिलें और रिश्ते में रहें। मलाइका ने कहा। इतना फ्री होने के बावजूद न जाने मेरे मन में क्या विचार आए, जब मैं 22-23 साल की थी तो मैंने शादी करने की निर्णय लिया। किसी ने भी मुझ पर शादी करने के लिए दबाव नहीं डाला, लेकिन मैं यही करना चाहती थी, क्योंकि उस समय मेरे पास यह सबसे अच्छा विकल्प था। मलाइका ने स्वीकार किया कि शादी के कई सालों बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह वह नहीं है, जो वह जीवन में चाहती थीं। जब मैंने तलाक लेने का फैसला किया, तो मुझे नहीं लगता कि इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी महिलाएं थीं, जो तलाक ले रही थीं और जीवन में आगे बढ़ रही थीं। मलाइका ने कहा मुझे लगा कि तलाक मेरे लिए सही विकल्प है, मेरे बच्चे को खुश रखने के लिए मैंने ऐसा किया।

उन्होंने यह भी बताया कि लोग तलाक को अलग नजरिए से देखते हैं। मलाइका ने कहा, तलाक के बाद मुझे अपने आस-पास के लोगों को खुश करने के लिए स्थिर और खुश महसूस करने की जरूरत थी, क्योंकि इसकी शुरुआत मुझसे हुई और मैंने वही किया। मलाइका ने बताया कि एक बार उनकी पहनी हुई एक ड्रेस की कीमत न्यूज में छपी थी तो उस पर काफी बुरे कमेंट्स आए थे। एक कमेंट में लिखा था, ''मलाइका इतनी महंगी ड्रेस खरीद सकती हैं, क्योंकि एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें काफी पैसे मिलते हैं।'' मैं ये देखकर चौंक गई। उन्होंने कहा, 'इन टिप्पणियों को देखकर मुझे लगा कि आप जीवन में चाहे किसी भी स्तर पर जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।'

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News