Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र विधान परिषद के लिए एनडीए के 10 उम्मीदवाराें ने किया नामांकन

इससे पूर्व भाजपा व उनके सहयोगी दलों के उम्मीदवार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा. भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एमएलसी उम्मीदवारों का अभिनन्दन किया।

11 Mar 2024

उप्र विधान परिषद के लिए एनडीए के 10 उम्मीदवाराें ने किया नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में सोमवार को यूपी विधान भवन में विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए के 10 विधान परिषद के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

एनडीए की ओर से नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा के सात और उसके सहयोगी दलों अपना दल (एस),रालोद एवं सुभासपा के एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना,सहकारिता मंत्री जेपीएस राठोर और प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशियों में पूर्व मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह,राम तीरथ सिंघल तथा धर्मेन्द्र सिंह ने नामांकन किया। वहीं अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के प्रत्याशी योगेश चौधरी और सुभासपा से अच्छेलाल राजभर ने नामांकन किया।

इससे पूर्व भाजपा व उनके सहयोगी दलों के उम्मीदवार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा. भूपेन्द्र सिंह चौधरी व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एमएलसी उम्मीदवारों का अभिनन्दन किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय से नामांकन के लिए उम्मीदवार विधानभवन पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामाकंन करने वाले एनडीए के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News