Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आमिर खान के साथ रिश्ते पर किरण राव ने तोड़ी चुप्पी

किरण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान से तलाक लेने की बात पर तोड़ी चुप्पी

13 Mar 2024

आमिर खान के साथ रिश्ते पर किरण राव ने तोड़ी चुप्पी

आमिर खान और किरण राव को बॉलीवुड में आदर्श जोड़ी के तौर पर देखा जाता था। लेकिन, जब सबकुछ ठीक चल रहा था, तो उन्होंने 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी। किरण राव और आमिर ने 2005 में शादी की थी। वे उससे पहले कुछ समय तक डेटिंग कर रहे थे। ऐसी अफवाहें थीं कि आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक दे दिया क्योंकि उन्होंने किरण राव को डेट किया था। अब किरण ने एक हालिया इंटरव्यू में इस पर टिप्पणी की है।

किरण राव ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में आमिर और अपने रिश्ते पर टिप्पणी की। कहा जाता है कि 'लगान' की शूटिंग के दौरान किरण और आमिर के बीच नजदीकियों के कारण आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक दे दिया था। लेकिन, किरण ने बताया कि 'लगान' की शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे। उन्होंने कहा, कई लोग सोचते हैं कि आमिर और मैं लगान के बाद से एक साथ हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। हम स्वदेश फिल्म के दौरान एक साथ आए थे।

वह तब मंगल पांडे की शूटिंग भी कर रहे थे। हमने आशुतोष गोवारिकर की कुछ परियोजनाओं के लिए एक साथ काम किया था। लेकिन, हम शादी के 3-4 साल बाद एक हुए। मैं उसके संपर्क में भी नहीं थी।'किरण राव ने कहा, मैंने लगान की शूटिंग के दौरान आमिर से बात तक नहीं की थी। जब आमिर और मैं 2004 में एक साथ देखे गए थे, तो लोगों ने सोचा कि हम लगान के बाद से साथ थे और इसीलिए उनका तलाक हो गया लेकिन यह सच नहीं है। .

आमिर ने 2001 में पहली पत्नी रीना को तलाक दे दिया। फिर 2004 में उन्होंने दूसरी शादी की और किरण राव के साथ जिंदगी शुरू की। आमिर और किरण का एक बेटा आजाद है। हाल ही में किरण द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News