Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

हुगली में लॉकेट चटर्जी के खिलाफ लगे पोस्टर

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हुगली के विभिन्न इलाकों में लॉकेट चटर्जी के खिलाफ पोस्टर देखे गए

13 Mar 2024

हुगली में लॉकेट चटर्जी के खिलाफ लगे पोस्टर

हुगली की मौजूदा सांसद लॉकेट चटर्जी को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर हुगली से अपना उम्मीदवार बनाया है। लॉकेट चटर्जी के संसदीय क्षेत्र हुगली में अक्सर उनके खिलाफ पोस्टर लगते रहे हैं। उम्मीदवारी घोषित होने के बाद एक बार फिर बुधवार को हुगली के विभिन्न इलाकों में लॉकेट चटर्जी के खिलाफ पोस्टर देखे गए। खुले पत्र के रूप में दीवारों पर चिपके यह पोस्टर बुधवार को उत्तर चंदननगर के तालडांगा, सरिशापाड़ा, बोराइचांडीताला और लक्ष्मीगंज बाजार इलाके में देखे गए।

इन पोस्टरों में दावा किया गया है कि लॉकेट चटर्जी भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही हैं। खुले पत्र रूपी इन पोस्टरों में कहा गया है, ''वह पांच साल तक हमारे मंडल में नहीं आई। इसमें हमारा क्या दोष है। अब जब लोग उनके सामने अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं तो वह हमें धमकी दे रही हैं। वे कहती हैं कि चुनाव के बाद देख लेंगी।” इसमें दावा किया गया है कि प्रदेश नेतृत्व को सूचित करने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।

कथित रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्षों द्वारा लगवाए गए पत्र रूपी इन पोस्टरों में मोदी जी से मांग की गई है कि लॉकेट चटर्जी से उन्हें बचाए। भाजपा के स्थानीय नेतृत्व का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर इन पोस्टरों को लगवाया गया है। बहरहाल, लॉकेट चटर्जी के खिलाफ इलाके में पहले भी कई बार पोस्टबाजी हो चुकी है और हर बार भाजपा की ओर से तृणमूल कांग्रेस पर ही आरोप लगाया गया है।

हुगली सांगठनिक जिला भाजपा सूत्रों से मिली विशेष जानकारी के अनुसार भाजपा के कुछ मंडल अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी को टिकट दिए जाने से असंतुष्ट हैं। तृणमूल कांग्रेस के साथ भी उनकी अच्छी साठगांठ है और उन्हीं के इशारे पर लॉकेट चटर्जी के खिलाफ इलाके में यह पोस्टर लगाए गए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News