Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम लोकसभा चुनाव की तैयारियां देखने जम्मू पहुंची

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आई पोल पैनल टीम ने मंगलवार को श्रीनगर में एनसी, पीडीपी, बीजेपी, सीपीआई (एम), कांग्रेस और आप के प्रतिनिधियों के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल और नोडल पुलिस अधिकारी से बातचीत की।

13 Mar 2024

चुनाव आयोग के अधिकारियों की टीम लोकसभा चुनाव की तैयारियां देखने जम्मू पहुंची

जम्मू। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के अधिकारियों की एक टीम केंद्र शासित प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को जम्मू पहुंची।

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आई पोल पैनल टीम ने मंगलवार को श्रीनगर में एनसी, पीडीपी, बीजेपी, सीपीआई (एम), कांग्रेस और आप के प्रतिनिधियों के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके पोल और नोडल पुलिस अधिकारी से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम बुधवार दोपहर को जम्मू पहुंची और विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कीं।

उन्होंने कहा कि टीम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन से भी मुलाकात करेगी। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों ने मांग उठाई है कि चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद यहां विधानसभा चुनाव कराना चाहिए।

इस बीच पुलिस ने नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह को उनके कई समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया, जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में देरी के खिलाफ यहां निर्वाचन भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। हर्ष देव सिंह ने संवाददाताओं के सामने कहा कि एक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल होने के बावजूद हमें भाजपा के आदेश पर कल श्रीनगर में दौरे पर आई चुनाव आयोग की टीम से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News