Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री ने जताया आभार

समिति के समान नागरिक संहिता मसौदे को सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा में पिछले माह छह फरवरी को रखा था, जिसे पास कर दिया गया था।

13 Mar 2024

यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड, राष्ट्रपति मुर्मू का मुख्यमंत्री ने जताया आभार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता बिल (यूसीसी) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गई है। सत्ता संभालने के बाद महज 18 माह की अवधि में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पहल करते हुए कमेटी गठित कर दी थी। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति का आभार जताया।

समिति के समान नागरिक संहिता मसौदे को सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा में पिछले माह छह फरवरी को रखा था, जिसे पास कर दिया गया था। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस बिल को स्वीकृत होने के लिए राष्ट्रपति को भेजा गया था, जिसे बुधवार को मंजूर कर लिया गया। समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बन गया है।

समान नागरिक संहिता का उद्देश्य है कि देश में रहने वाले सभी नागरिकों हर धर्म-जाति के लोगों के लिए एक ही कानून होना। अगर किसी राज्य में सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में प्रत्येक नागरिकों के लिए एक सा कानून होगा। संविधान के चौथे भाग में राज्य के नीति निदेशक तत्व का विस्तृत ब्यौरा है, जिसके अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार का दायित्व हो गया है।

राष्ट्रपति की मंजूरी से उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोड लागू

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति ने उत्तराखंड सिविल कोड बिल को मंजूरी दे दी है। अब समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News