Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में ट्रासपोर्ट कंपनी के कर्मचारी गिरफ्तार

लीक करने वाले आरोपित उस कंपनी के कर्मचारी हैं जिन्हें पेपर को सुरक्षित रखने और ट्रांसपोर्ट करने की जिम्मेदारी मिली थी। इसमें एक आरोपित पूर्व कर्मचारी है।

15 Mar 2024

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में ट्रासपोर्ट कंपनी के कर्मचारी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय में वार्ता की। अहमदाबाद से परीक्षा का पेपर लीक किया गया है। लीक करने वाले आरोपित उस कंपनी के कर्मचारी हैं जिन्हें पेपर को सुरक्षित रखने और ट्रांसपोर्ट करने की जिम्मेदारी मिली थी। इसमें एक आरोपित पूर्व कर्मचारी है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा लीक मामले के मास्टर माइंड प्रयागराज निवासी अभिषेक शुकला, शिवम गिरी और रोहित पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। जिस एजेंसी द्वारा यह कार्य किया जा रहा था, उसकी एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी टीसीआई है। इस एजेंसी का वह पूर्व कर्मचारी है। शिवम और रोहित वर्तमान कर्मचारी है। जिस एजेंसी को तय किया था, उसने प्रश्नपत्र छपने के बाद इस एजेंसी टीसीआई को स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन की जिम्मेदारी दी थी। इसके दो कर्मचारी और एक अन्य पूर्व कर्मचारी पुलिस की गिरफ्त में है। इसके अलावा बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल को पुलिस हिरासत में लिया गया है।मास्टर माइंड गौतमबुद्धनगर निवासी रवी अत्री और प्रयागराज निवासी राजीव नयन मिश्रा फरार है। वह भोपाल भी आता-जाता है। राजीव का पूर्व इतिहास भी है। यूपी टेट परीक्षा में भी गिरफ्तार हो चुका है। मध्य प्रदेश में संविदा स्टॉफ नर्स परीक्षा लीक कराने में मुकदमा दर्ज है। रवि भी इसमें शामिल है, उसके खिलाफ रोहतक, हरियाणा में केस दर्ज है। इस प्रकार पूरे गैंग ने इस प्रश्न पत्र को लीक किया है।

डीजीपी ने बताया कि रवि अत्री ने अभिषेक को बताया कि जैसे ही पेपर वेयर हाउस में पहुंचेगा तो इसकी सूचना उन्हें दे। यही बात अभिषेक ने अपने मित्र शिवम को बताई। एक फरवरी को शिवम ने पेपर आने की बात रवि को बताते हुए ट्रंक बॉक्स की फोटो भेजी। रवि अत्री ने यही बात राजीव को बतायी। तीन फरवरी से पांच फरवरी के बीच रवि और अभिषेक अहमदाबाद के एक होटल में पहुंचे। राजीव भोपाल से कार में बैठकर अहमदाबाद पहुंचा। यहां टीएसआई के कर्मचारी रोहित और शिवम ने इन लोगों से मुलाकात की। डाॅ.शुभम हवाई जहाज से पटना से अहमदाबाद पहुंचा। राजीव का आई फोन लेकर शुभम, रोहित और शिवम वेयरहाउस पहुंचे। यहां पर ट्रंक बॉक्स को खोलकर पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर खोलकर उसकी फोटो ले ली। राजीव और रवि ने आर्थिक फायदे के लिए इस पेपर को विक्रम पहल, मोनू ढाकला, विक्रम, महेन्द्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, धीरज, सतीश और नीटू को भेजा। इसमें से कुछ लोगों की गिरफ्तारी पहले से ही एसटीएफकर चुकी है। एसटीएफ ने दो आरोपी प्रतापगढ़ निवासी अरुण कुमार सिंह, और सौरभ शुक्ला को भी दबोचा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News