Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जोरदार धमाके के साथ काले धुएं से ढका बानतल्ला

प्लास्टिक कारखाने में लगी भयावह आग, 10 इंजनों ने पाया काबू

17 Mar 2024

जोरदार धमाके के साथ काले धुएं से ढका बानतल्ला

कोलकाता। विस्फोट की तेज आवाज, धूं-धूं कर जलती आग और काले धूंआ से भरा इलाका। मतदान से पहले क्या हुआ ये सोच कर लोगों में दहशत फैल गया। घटना बानतल्ला इलाके की हैं। आग की लपटे तेजी से फैल रही थी जिसे लेकर इलाके के लोग दहशत में अपना घर छोड़ जान बचाकर भागने में लगे थे। लोगों में दहशत और भी बढ़ गया था जब तेज विस्फोट की आवाजे आ रही थी। 
घटना रविवार शाम आनंदपुर थाना इलाके के बानतल्ला के लालकुठी इलाके में घटी जहाँ एक प्लास्टिक के फैक्ट्री में आग लग गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद एक के बाद एक कर दमकल की 10 गाडिय़ा घटनास्थल पर पहुँची और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चूंकि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी जहाँ पहले से कई केमिकल के साथ साथ केवल ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे जिसके कारण आग तुरंत फैल गई। इलाके के लोगों ने बताया कि दोपहर में अचानक ऐसा लगा जैसे कोई विस्फोट हो गया हो। जोरदार धमाके की आवाज सूनायी पड़ी जब हम घर से बाहर निकले तो देखा कि पूरे इलाके में काला धूंआ भरा हुआ हैं और लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कुछ ही मिनटो के बाद आग की उंची उंची लपटे दिखाई पडऩे लगी। लोगों के चेहरे पर दहशत दिखाई पड़ रही थी की कही ये आग की लपटे उनके आशियानों को भी तबाह ना कर दे। 
मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों के अलावा आपदा प्रबंधन की टीम और आनंदपुर थाना की टीम भी मौके पर पहुँची। हालांकि आग लगी के इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण काफी मात्रा में प्लास्टिक जल के नष्ट हो गए। आग किस कारण से लगी इसके स्पष्ट कारणों का पता लग नहीं पा रहा है। संभवत आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना पाकर ही दमकल की गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुँची और आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News