Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईपीएल 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार, एआर रहमान समेत कई स्टार बिखेरेंगे जलवा

हर साल बॉलीवुड हस्तियां अपनी परफॉर्मेंस से आईपीएल के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाती हैं। इस साल भी आईपीएल 2024 में इसकी शुरुआत धमाकेदार होगी और कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहेंगी।

21 Mar 2024

आईपीएल 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार, एआर रहमान समेत कई स्टार बिखेरेंगे जलवा

आईपीएल के 17वें सीजन के लिए क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। आईपीएल का यह नया सीजन 22 मार्च से शुरू होगा। इसका उद्घाटन समारोह चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया गया है। हर साल बॉलीवुड हस्तियां अपनी परफॉर्मेंस से आईपीएल के उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाती हैं। इस साल भी आईपीएल 2024 में इसकी शुरुआत धमाकेदार होगी और कई मशहूर हस्तियां मौजूद रहेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के आईपीएल समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम शामिल होंगे। इस साल के आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान और सोनू निगम की सुरीली आवाज स्टेडियम में गूंजेगी। इसके साथ ही बॉलीवुड के सुपर खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी खास परफॉर्मेंस से इस मौके की शोभा बढ़ाएंगे। आईपीएल का उद्घाटन समारोह 22 मार्च को शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

आईपीएल 2024 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दर्शक आईपीएल 2024 के मैच स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे। क्रिकेट प्रेमी जियो सिनेमा पर आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News