Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा निशाना, कहा- कांग्रेस को जनता पूरी तरह से करेगी खारिज

वे आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का दोष 'वित्तीय परेशानियों' पर मढ़ रहे हैं। दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है।

21 Mar 2024

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा निशाना, कहा- कांग्रेस को जनता पूरी तरह से करेगी खारिज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें पूरी तरह से खारिज कर देगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हार के डर से वे भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वे आसानी से अपनी अप्रासंगिकता का दोष 'वित्तीय परेशानियों' पर मढ़ रहे हैं। दरअसल, उनका दिवालियापन आर्थिक नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक है।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस संवाददाता सम्मेलन के बाद उसके आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वे अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है। चाहे इनकम टैक्स एपेलेट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) हो या दिल्ली हाई कोर्ट, कांग्रेस से नियमों का पालन करने, बकाया करों का भुगतान करने के लिए कहा गया लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि जिस पार्टी ने हर क्षेत्र, हर राज्य और इतिहास के हर पल में लूट की हो, उसके लिए वित्तीय लाचारी की बात हास्यास्पद है। जीप, हेलिकॉप्टर घोटाले से लेकर बोफोर्स तक सभी घोटालों से जमा हुए पैसे का इस्तेमाल कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में कर सकती है। भारत में लोकतंत्र नहीं है- वाले कांग्रेस के बयान पर जेपी नड्डा ने कहा कि 1975 और 1977 के बीच केवल कुछ महीनों के लिए भारत में लोकतंत्र नहीं था और उस समय भारत की प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि इंदिरा गांधी थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News