Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केएमसी में तीन दिन में 300 कमप्लेन मेल

जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने गार्डेनरीच घटनास्थल के आसपास के छह बिल्डिंग को नोटिस दिया है

21 Mar 2024

केएमसी में तीन दिन में 300 कमप्लेन मेल

कोलकाता। गार्डेनरीच दुर्घटना के बाद से कोलकाता नगर निगम तो चौकन्ना हो ही गया है, लेकिन आमलोगों में भी जागरूकता बहुत ज्यादा बढ़ी है। पिछले तीन दिनों में नगर निगम में 300 से ज्यादा शिकायतों का मेल आया है और कहा गया है कि उनके भी घरों के आसपास इस प्रकार के अवैध निर्माण हो रहे हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द अधिकारी उन जगहों पर जायेंगे और मुआयना करने के बाद पूरी रिपोर्ट मेयर फिरहाद हकीम को सौंपेंगे। दरअसल जानकारी के मुताबिक शिकायतों भरी मेल में लोग अपने घरों का पता तो दे ही रहे हैं, साथ ही प्रमोटर का नाम तक लिख रहे हैं ताकि उस पर कार्रवाई करने में आसानी हो जाए। वहीं डीजी बिल्डिंग के हवाले से बताया गया कि बहुत सारी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर भी आ रही है। हमलोग वार्ड वाइज उसको देखेंगे। वहां पर तीन-तीन अधिकारियों की टीम बनाकर उन जगहों पर भेजकर सच्चाई जानने की कोशिश की जायेगी और सच्चाई सामने आने पर निगम की अगली कार्रवाई होगी। 
जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने गार्डेनरीच घटनास्थल के आसपास के छह बिल्डिंग को नोटिस दिया है। वहीं बिल्डिंग एक्ट 1980 और रुल्स 2009 के मुताबिक अगर किसी बिल्डिंग का निर्माण नहीं हुआ है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होगी। बताया यह भी गया है कि घटनास्थल वाली बिल्डिंग का मलबा उठा लेने के बाद आसपास के छह घरों पर भी निगम का बुलडोजर चल सकता है। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में भवन निर्माण के लिए 10906 आवेदन नगर निगम में जमा किये गये थे, उनमें से 7186 मकानों को कोलकाता नगर निगम ने मंजूरी दी थी। 2023 में लगभग 650 से 700 तक अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया था। अकेले बोरो 15 में 250 से 300 घरों में नोटिस भेजे गये। इनमें से करीब 150 अवैध मकानों को निगम ने तोड़ डाले हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News