Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

आईपीएल 2024 : उद्घाटन मैच में आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का निर्णय

मुकाबले के लिए सीएसके में चार विदेशी खिलाड़ी डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मुस्तफिजुर रहमान और महेश तीक्षणा हैं। बेंगलुरु में चार विदेशी खिलाड़ियों में कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ हैं।

22 Mar 2024

आईपीएल 2024 : उद्घाटन मैच में आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का निर्णय

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जा रहा है। मैच में आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

मुकाबले के लिए सीएसके में चार विदेशी खिलाड़ी डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मुस्तफिजुर रहमान और महेश तीक्षणा हैं। बेंगलुरु में चार विदेशी खिलाड़ियों में कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सीएसके - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवीन्द्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

आरसीबी - फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।

ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम और अक्षय कुमार ने बांधा समां

मैच में टॉस से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। रंगारंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की डांस परफॉर्मेंस से हुई। दोनों ने कई गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। दोनों को फैंस ने खूब चीयर किया।

इसके बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम और एआर रहमान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सोनू निगम ने वंदे मातरम और एआर रहमान ने मां तुझे सलाम और 'जय हो' जैसे गाने से धूम मचा दी। दोनों सिंगर के साथ कई अन्य सिंगरों ने परफॉर्मेंस दी।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2024 के अभी 21 मैचों का शेड्यूल आया है। कुछ दिनों में बाकी बचे मैच और प्लेऑफ का भी शेड्यूल सामने आ सकता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News