Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल में कमेंट्री करते दिखे ओरी, भड़के नेटिज़न्स

सेलेब्रिटी पार्टियों और शादियों में नजर आने वाले ओरी को इस साल आईपीएल कमेंट्री बॉक्स में देखा गया। ओरी को जियो सिनेमाज पर आईपीएल के कमेंटेटर पैनल में भी देखा गया था।

23 Mar 2024

आईपीएल में कमेंट्री करते दिखे ओरी, भड़के नेटिज़न्स

आईपीएल के नए सीजन की जोरदार शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल के 17वें सीजन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार, एआर रहमान, सोनू निगम, टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने परफॉर्म किया। ओरी इस बार आईपीएल के कमेंट्री बॉक्स में भी नजर आये। लेकिन, ये देखकर नेटिजन्स का पारा चढ़ गया।

सेलेब्रिटी पार्टियों और शादियों में नजर आने वाले ओरी को इस साल आईपीएल कमेंट्री बॉक्स में देखा गया। ओरी को जियो सिनेमाज पर आईपीएल के कमेंटेटर पैनल में भी देखा गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के साथ कमेंट्री करते हुए एक हेलीकॉप्टर शॉट दिखाया। लेकिन, क्रिकेट दिग्गजों के साथ कमेंट्री बॉक्स में ओरी को देखकर नेटिजन्स नाराज हैं। उन्होंने आईपीएल से ओरी की तस्वीरें शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एक ने कहा, "क्या ओरी क्रिकेट विशेषज्ञ है? विश्वकप नायकों के साथ मंच शेयर कर रहा है।" दूसरे नेटिज़न्स ने इसे "भारत के क्रिकेट इतिहास का काला दिन" बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। तीसरे ने कहा "आईपीएल की प्रतिभा खराब मत करो।"

इस दौरान,आईपीएल 2024 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पहली जीत हासिल की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News