Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

निर्माणाधीन इमारतों का कोलकाता पुलिस बनाएगी डेटा बेस

गार्डनरीच थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान ढह जाने के बाद केएमसी और लालबाजार दोनों ही सख्ती से काम करना शुरू कर दिए है

28 Mar 2024

निर्माणाधीन इमारतों का कोलकाता पुलिस बनाएगी डेटा बेस

कोलकाता। कोलकाता पुलिस अब डिजिटल डेटा बेस तैयार कर महानगर के अनधिकृत निर्माणाधीन मकान को चिन्हित करने का काम शुरू कर रही है। लालबाजार ने शहर के प्रत्येक पुलिस स्टेशन को अभी हो रहे निर्मित आवास का एक डिजिटल डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक थाने से पुलिस की एक टीम इलाके में निर्माणाधीन मकानों की संख्या का निरीक्षण करने जायेगी। वे प्रमोटर, बिल्डर और जमीन मालिक का आवासीय पता, नाम, पता और फोन नंबर एकत्र करेंगे। उस निर्माणाधीन आवास की तस्वीरें भी ली जाएंगी। साथ ही आवास बनाने की योजना कोलकाता नगर पालिका से स्वीकृत है या नहीं, इस बात पर भी गौर किया जायेगा।  
यह सारी जानकारी एकत्र करके पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सौंपी जाएगी। उसके बाद पुलिस स्टेशन के ओसी सारी जानकारी एकत्रित करेगा और उसे कोलकाता पुलिस के अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा। लालबाजार को जल्द से जल्द निर्माणाधीन आवास के इस डिजिटल डेटाबेस के निर्माण पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (प्रबंधन) अजय प्रसाद पूरे मामले की देखरेख सौंपी गई है। लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, कई बार प्रमोटर अधिक मुनाफा कमाने के लिए स्वीकृत योजना पर विचार किए बिना ही बहुमंजिला इमारतें बना देते हैं। देखा जाता है कि प्रमोटर जमीन मालिकों को विभिन्न प्रलोभन दिखाकर कोलकाता नगर पालिका की अनुमति के बिना आवास का निर्माण शुरू कर देते है। पुलिस की यह पहल इस मामले से सख्ती से निपटने की है। एक डिजिटल डेटाबेस बनाने के बाद, कोलकाता नगर पालिका के संबंधित अधिकारी प्रत्येक की स्वीकृत योजनाओं की जांच करेंगे। 
यदि यह पाया जाता है कि प्रमोटर 4 मंजिला आवास के निर्माण की मंजूरी लेने के बाद 5 मंजिला या 6 मंजिला आवास का निर्माण कर रहा है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आवास की 5वीं और 6वीं मंजिल को अवैध निर्माण माना जाएगा। 
लालबाजार के पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमने स्थानीय पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों, डीसी और कोलकाता नगर निगम के बोरों प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया।  बाद में इस पोर्टल को आम लोगों के लिए भी लॉन्च करने की योजना है।  हम कोलकाता पुलिस के 'बंधुÓ पर 'रिपोर्ट यूसीÓ नामक एक पोर्टल लॉन्च करेंगे। फिर पुलिस स्टेशनों के अलावा, आम लोग भी किसी भी निर्माणाधीन आवास के पते सहित सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। हम इसे भी देखेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। गार्डनरीच थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान ढह जाने के बाद केएमसी और लालबाजार दोनों ही सख्ती से काम करना शुरू कर दिए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News