वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
गार्डनरीच थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान ढह जाने के बाद केएमसी और लालबाजार दोनों ही सख्ती से काम करना शुरू कर दिए है
कोलकाता। कोलकाता पुलिस अब डिजिटल डेटा बेस तैयार कर महानगर के अनधिकृत निर्माणाधीन मकान को चिन्हित करने का काम शुरू कर रही है। लालबाजार ने शहर के प्रत्येक पुलिस स्टेशन को अभी हो रहे निर्मित आवास का एक डिजिटल डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक थाने से पुलिस की एक टीम इलाके में निर्माणाधीन मकानों की संख्या का निरीक्षण करने जायेगी। वे प्रमोटर, बिल्डर और जमीन मालिक का आवासीय पता, नाम, पता और फोन नंबर एकत्र करेंगे। उस निर्माणाधीन आवास की तस्वीरें भी ली जाएंगी। साथ ही आवास बनाने की योजना कोलकाता नगर पालिका से स्वीकृत है या नहीं, इस बात पर भी गौर किया जायेगा।
यह सारी जानकारी एकत्र करके पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को सौंपी जाएगी। उसके बाद पुलिस स्टेशन के ओसी सारी जानकारी एकत्रित करेगा और उसे कोलकाता पुलिस के अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा। लालबाजार को जल्द से जल्द निर्माणाधीन आवास के इस डिजिटल डेटाबेस के निर्माण पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (प्रबंधन) अजय प्रसाद पूरे मामले की देखरेख सौंपी गई है। लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, कई बार प्रमोटर अधिक मुनाफा कमाने के लिए स्वीकृत योजना पर विचार किए बिना ही बहुमंजिला इमारतें बना देते हैं। देखा जाता है कि प्रमोटर जमीन मालिकों को विभिन्न प्रलोभन दिखाकर कोलकाता नगर पालिका की अनुमति के बिना आवास का निर्माण शुरू कर देते है। पुलिस की यह पहल इस मामले से सख्ती से निपटने की है। एक डिजिटल डेटाबेस बनाने के बाद, कोलकाता नगर पालिका के संबंधित अधिकारी प्रत्येक की स्वीकृत योजनाओं की जांच करेंगे।
यदि यह पाया जाता है कि प्रमोटर 4 मंजिला आवास के निर्माण की मंजूरी लेने के बाद 5 मंजिला या 6 मंजिला आवास का निर्माण कर रहा है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आवास की 5वीं और 6वीं मंजिल को अवैध निर्माण माना जाएगा।
लालबाजार के पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमने स्थानीय पुलिस स्टेशनों के अधिकारियों, डीसी और कोलकाता नगर निगम के बोरों प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बाद में इस पोर्टल को आम लोगों के लिए भी लॉन्च करने की योजना है। हम कोलकाता पुलिस के 'बंधुÓ पर 'रिपोर्ट यूसीÓ नामक एक पोर्टल लॉन्च करेंगे। फिर पुलिस स्टेशनों के अलावा, आम लोग भी किसी भी निर्माणाधीन आवास के पते सहित सभी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। हम इसे भी देखेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। गार्डनरीच थाना इलाके में निर्माणाधीन मकान ढह जाने के बाद केएमसी और लालबाजार दोनों ही सख्ती से काम करना शुरू कर दिए है।