उड़िया फिल्म सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र कभी बीजू जनता दल यानी बीजेडी के सांसद थे। गुरुवार को वह दिल्ली गए और भाजपा में शामिल हो गए।
हुगली। बंगाली अभिनेत्री और हुगली लोकसभा केंद्र से भाजपा की उम्मीदवार रचना बनर्जी के पूर्व पति सिद्धांत महापात्रा हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। शुक्रवार को जब रचना से इस बारे में सवाल किया गया तो रचना ने सिद्धांत को शुभकामनाएं दीं। रचना बनर्जी ने कहा, ''उन्हें मेरी ओर से शुभकामनाएं।''
उड़िया फिल्म सुपरस्टार सिद्धांत महापात्र कभी बीजू जनता दल यानी बीजेडी के सांसद थे। गुरुवार को वह दिल्ली गए और भाजपा में शामिल हो गए। इस बीच, यह पहली बार है जब रचना बनर्जी राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह हुगली से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। इस केंद्र से भाजपा ने लॉकेट चटर्जी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।
रचना बनर्जी ने कहा, ''मैं दीदी के साथ हूं, मैं दीदी के पक्ष में हूं। दीदी की तरफ से बंगाल के विकास के लिए लड़ रही हूं। अब मैं हुगली के लोगों के बारे में सोचूंगी क्योंकि मैं यहां उनके लिए ही आई हूं। कौन कहां जा रहा है, कौन कहां शामिल हो रहा है, मेरे पास इतना सोचने, इतना कहने का समय नहीं है।”