Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी भी अडिग हैं पप्पू यादव

पप्पू यादव ने शुक्रवार को पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम में पूर्णिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का ही झंडा लहराएगा।

29 Mar 2024

पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अभी भी अडिग हैं पप्पू यादव

पटना। पूर्णिया में महागठबंधन का टिकट पाने से वंचित होने के बाद भी कांग्रेस पार्टी के नेता सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने हार नहीं मानी है। आज महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद पप्पू यादव ने कहा कि उनका सपना बिहार के सभी 40 सीटों पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है। चार अप्रैल को पप्पू पूर्णिया से कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन करेंगे।

पप्पू यादव ने शुक्रवार को पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम में पूर्णिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का ही झंडा लहराएगा। जनता ने कांग्रेस पार्टी का झंडा मेरे हाथों में दे दिया है। जनता ही 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि देश पहले और पार्टी बाद में है। हमारे सर्वमान्य नेता ने देश के लिए बड़े लेवल पर इंडिया एलियांस का संकल्प लिया है, जिसका मकसद है देश विरोधी नरेन्द्र मोदी की सरकार को सत्ता से बाहर करना। इसमें हमारा सहयोग बना रहेगा। साथ ही कहा कि उनका संकल्प जनता की भावनाओं के साथ खड़े रहकर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News