Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लातेहार में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर नेशनल भोक्ता गिरफ्तार

इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी रीजनल कमांडर छोटू खरवार का दस्ता किसी घटना को अंजाम देने के लिए लातेहार जिले के गारू थान क्षेत्र अंतर्गत मिर्चाइया जंगल में जमा हुआ है।

30 Mar 2024

लातेहार में पांच लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर नेशनल भोक्ता गिरफ्तार

लातेहार। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए माओवादी नक्सली कमांडर नेशनल भोक्ता उर्फ नागेश्वर भोक्ता को गारू थाना क्षेत्र के मिर्चाइया जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित था।

इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी रीजनल कमांडर छोटू खरवार का दस्ता किसी घटना को अंजाम देने के लिए लातेहार जिले के गारू थान क्षेत्र अंतर्गत मिर्चाइया जंगल में जमा हुआ है। इस सूचना के बाद बरवाडीह डीएसपी वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई।

इधर पुलिस के आने की सूचना के बाद नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने लगे। भागने के क्रम में ही नेशनल उर्फ नागेश्वर अपने दस्ते से भटक गया। इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। छानबीन और पूछताछ के बाद पता चला कि गिरफ्तार नक्सली नागेश्वर भोक्ता है, जिस पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में डीएसपी वेंकटेश कुमार के अलावा गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार, रंजन कुमार पासवान ,अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News