Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आधी आबादी निभाएगी अहम भूमिका

खूंटी लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें खूंटी, तोरपा, तमाड़, खरसावां, सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।

31 Mar 2024

खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आधी आबादी निभाएगी अहम भूमिका

रांची। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस में होगी। इसमें जीत किसकी होगी और हार किसकी, यह तय करने में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। यहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है।

खूंटी लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें खूंटी, तोरपा, तमाड़, खरसावां, सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा महिलाओं को रिझाने का प्रयास किया जा सकता है। लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना महिला वोटरों की आबादी अधिक है।

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 10 हजार 445 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाता छह लाख 66 हजार 776 और पुरुष मतदाता छह लाख 43 हजार 663 हैं। इसी प्रकार पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या 23113 अधिक है।

खूंटी संसदीय क्षेत्र के महिला एवं पुरुषों की संख्या आंकड़ों के अनुसार खूंटी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 223658 हैं। यहां पर 114884 महिला मतदाता हैं और पुरुष मतदाताओं की संख्या 108771 है। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 241864 हैं। यहां पर 124800 महिला मतदाता हैं और पुरुष मतदाता 117063 हैं।

कोलेबिरा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 210300 है। इस विधानसभा क्षेत्र में 107287 महिला मतदाता हैं जबकि पुरुष मतदाता 103013 हैं। खरसावां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 221913 हैं। यहां महिला मतदाता 111575 है जबकि पुरुष मतदाता 110336 हैं। तमाड़ विधानसभा में कुल मतदाता 2,15101 हैं और महिला मतदाता 107743 हैं जबकि पुरुष मतदाता 107358 है। इसी प्रकार तोरपा विधानसभा में कुल मतदाता 197609 है, जिसमें महिला मतदाता 100487 हैं जबकि तोरपा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की 97122 है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News