Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नरेंद्र मोदी नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को नहीं मिलता भारत रत्न : जयंत सिंह

अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं मिलता है। यह एक साहसिक फैसला है।

31 Mar 2024

नरेंद्र मोदी नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को नहीं मिलता भारत रत्न : जयंत सिंह

मेरठ। मेरठ में सोमवार को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भारत रत्न का चिन्ह असली कमाई देश के किसानों, कमेरों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के बाद प्रधानमंत्री का पहला पड़ाव मेरठ की धरती पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी चरण सिंह को सम्मान दिया है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते तो चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं मिलता है। यह एक साहसिक फैसला है।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में पहली चुनावी रैली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में चौधरी चरण सिंह का बड़ा योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये भी जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह गुजरात को अपने आध्यात्मिक और राजनीतिक जीवन शैली की पीठ मानते थे। जो भी समाज सुधार का काम चौधरी साहब ने किया, वह उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती से सीखा और उनसे प्रेरणा ली। चौधरी साहब सरदार वल्लभभाई पटेल को अपना आदर्श मानते थे। हमें चौधरी साहब की विचाधारा और विरासत को आगे बढ़ाना है। वे भ्रष्टाचार के विरोधी थे।

चौधरी चरण सिंह की ईमानदारी का किस्सा सुनाते हुए जयंत सिंह ने कहा कि सर्वोच्च पद पर बैठे नेता की नैतिक जिम्मेदारी होती है। भ्रष्टाचार ऊपर से लेकर नीचे तक जाता है। अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट हो सकते हैं। जिस दिन सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति भ्रष्ट हो जाएगा तो कोई उपाय नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज गंभीर आरोपों में जेल के अंदर रहकर भी सत्ता के सुख को लोग भोगना चाहते हैं। चौधरी साहब की ईमानदारी को याद किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि ऊपर से चले एक रुपए का धरातल पर केवल 15 पैसे ही पहुंचता है, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का पैसा सीधा लाभार्थी के खाते में जाता है। यह नैतिकता और ईमानदारी का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब जातिभेद, लिंगभेद के खिलाफ थे। एनडीए को ताकत देने में मेरठ अपनी भूमिका को निभाएगा। चौधरी साहब मेरठ से चंदा लेकर उड़ीसा तक चुनाव लड़ते थे। मेरठ से ही मोदी सरकार का 400 पार का नारा साकार होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News