Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'क्रू' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में 18.55 करोड़ रुपये का कारोबार

फिल्म ‘क्रू’ ने शनिवार को यानी दूसरे दिन देशभर में 9.6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने महज 2 दिन में 18.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

31 Mar 2024

फिल्म 'क्रू' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में 18.55 करोड़ रुपये का कारोबार

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। यह 2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में करीना, तब्बू और कृति पहली बार एक साथ आई हैं। फिल्म की दूसरे की कमाई सामने आ गई है।

फिल्म ‘क्रू’ ने शनिवार को यानी दूसरे दिन देशभर में 9.6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 9.25 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने महज 2 दिन में 18.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 21 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का बजट 40-50 करोड़ के बीच में है।

फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है और इसमें कपिल शर्मा, दिलजीत दोसांझ, शाश्वत चटर्जी और राजेश शर्मा भी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘शैतान’ से क्लैश हो रही है लेकिन फिल्म को तीन हफ्ते हो गए हैं। इसके अलावा कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, उसका फायदा इस फिल्म को मिल सकता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News