वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उनका आरोप है कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में है लेकिन ये जानते हुए भी कोलकाता नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की
कोलकाता। गार्डेनरीच में निर्माणाधीन इमारत के ढहने और उसके मलवे में दबने से हुए 12 लोगों की मौत को लेकर एक तरफ जहाँ कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम अलर्ट मोड़ पर आ गयी हैं और अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा हैं। वही दूसरी तरफ अवैध तरीके हुए निर्माणों के गिरने और उसके चपेट में आकर मरने का सिलसिला भी बरकरार हैं।
गार्डेनरीच में हुए घटना के बाद पिकनिक गार्डेन और बिराटी में भी इमारते के ढहने की घटना घटी। अब रविवार को खुद निगम के मेयर फिरहाद हकीम के इलाके चेतला में इमारत गिर गयी। बिराटी में हुए घटना के महज 24 घंटे के अंदर चेतला में ये घटना घटी जिसे लेकर अब सवाल खड़ा हो रहा हैं कि क्या शुक्रवार को मेयर ने जो कहा था वो सौ फिसदी सत्य हैं कि कोलकाता में हजारों इमारते हैं जो अवैध तरीके से बनाया गया हैं? शनिवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बिराटी में शरत कलोनी बसु रोड पर एक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा अचानक गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम केया शर्मा चौधरी (58) है। पुलिस के मुताबिक, महिला शनिवार रात बिल्डिंग के पास खड़ी होकर मोबाइल पर बात कर रही थी। उसी वक्त इमारत का एक हिस्सा ढह गया. उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बहुमंजिला आवास का निर्माण कई दिनों से चल रहा है शनिवार सुबह से ही इमारत की पांचवीं मंजिल पर ईंट बिछाने का काम चल रहा था। आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे कच्ची दीवार गिर गई। इस घटना को घटे अभी 12 घंटे हुए थे कि चेतला के वार्ड नंबर 82 स्थित परमहंसदेव रोड में रविवार सुबह करीब पांच बजे वहां एक पुराने मकान की छत का एक हिस्सा ढह गया। रविवार होने के कारण लोग घरों में सो रहे थे तभी तेज आवाज़ होती है और जब लोग घबराकर बाहर निकले तो देखा की इमारत का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा हुआ था। इस घटना में इमारत के बाहर खड़ी एक कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
चेतला में हुए इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उनका आरोप है कि मकान काफी समय से जर्जर हालत में है लेकिन ये जानते हुए भी कोलकाता नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर दिन के समय ये घटना घटती तो इससे जानमाल का नूकसान होता।