Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विपक्षी दलों के नेता भाजपा को लगते हैं भ्रष्टाचारी : शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। ताकि वे विपक्षी नेताओं को दबाव में लेकर उनका चुनाव प्रभावित कर सकें।

01 Apr 2024

विपक्षी दलों के नेता भाजपा को लगते हैं भ्रष्टाचारी : शिवपाल यादव

लखनऊ। विपक्ष का हर नेता भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्टाचारी दिखता है। वह भ्रष्टचारी नेता बीजेपी में जाते ही साफ हो जाता है। यह बयान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा चुनाव में बदायूं सीट से उम्मीदवार शिवपाल यादव ने कही। वे राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

शिवपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार में प्रशासनिक अफसरों पर दबाव बनाया जा रहा है। ताकि वे विपक्षी नेताओं को दबाव में लेकर उनका चुनाव प्रभावित कर सकें। भ्रष्टाचार पर नकेल लगाए जाने वाले प्रधानमंत्री के बयान वाले सवाल का जवाब देते हुए सपा नेता ने कहा कि जांच एजेंसियों का गलत प्रयोग किया जा रहा है, ताकि विपक्ष को खत्म किया जा सके।

अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, विधायक पल्लवी पटेल और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच नया गठबंधन पीडीएम (पिछड़ा,दलित,मुस्लिम) के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उनका सम्मान करता हूं। लेकिन राजनीति में जो स्थिर रहता है वही आगे जाता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के दो सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी बना ली और वह विपक्षी गठबंधन में नहीं रहे तो यह उनका निर्णय है, कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं, इसके लिए वो स्वतंत्र हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News