Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हीटवेव के बेहतर प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक आवश्यक: डॉ. मनसुख मांडविया

बुधवार को गर्मी के प्रभाव के प्रबंधन पर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि मौसम विभाग ने इस साल के लिए अल-नीनो की भविष्यवाणी की है।

03 Apr 2024

हीटवेव के बेहतर प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक आवश्यक: डॉ. मनसुख मांडविया

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हीटवेव के बेहतर प्रबंधन के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं, क्योंकि प्रभावी समाधान से प्रभावी प्रबंधन होता है।

बुधवार को गर्मी के प्रभाव के प्रबंधन पर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि मौसम विभाग ने इस साल के लिए अल-नीनो की भविष्यवाणी की है। इसलिए इस साल गर्मी की लहर की संभावना अधिक है। गर्मी में तापमान सामान्य से अधिक होगा। यह साल चुनावी साल है और गर्मी से बचाव के लिए कदम उठाना बेहद जरूरी है। इसलिए राज्य सरकारों को कहा गया है कि वे एक एडवाइजरी जारी करें।

मनसुख मांडविया ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हीटवेव पर क्षेत्र स्तर के डेटा को साझा करने के लिए राज्यों से इनपुट के साथ केंद्रीय डेटाबेस बनाना चाहिए ताकि स्थिति का वास्तविक आकलन किया जा सके। इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, एम्स निदेशक, आईसीएमआर के महानिदेशक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News