Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हेमा मालिनी पर सुरजेवाला की टिप्पणी को भाजपा ने बताया महिलाओं का अनादर

गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राजनीति में महिलाओं की गरिमा का अनादर और अपमान करने का एक नया स्टेटस है।

04 Apr 2024

हेमा मालिनी पर सुरजेवाला की टिप्पणी को भाजपा ने बताया महिलाओं का अनादर

नई दिल्ली। हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कांग्रेस को महिलाओं का अनादर करने वाला बताया है।

गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राजनीति में महिलाओं की गरिमा का अनादर और अपमान करने का एक नया स्टेटस है। ऐसा लगता है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को लोगों से मिल रहे अपार जनसर्मथन से विपक्ष ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी, जिन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव, जहां भारत उतरने वाला पहला देश बना, को 'शिव-शक्ति' बिंदु का नाम दिया और दूसरी तरफ कांग्रेस नेता का बयान महिलाओं के प्रति उनकी पार्टी की सोच दर्शाती है। हेमा मालिनी सोनिया गांधी की उम्र की हैं और वह आजादी के बाद के भारत में स्व-निर्मित महिलाओं का प्रतीक हैं।

इससे पहले मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि जो नाम वाला होता है, उसी को निशाना बनाया जाता है। वे केवल लोकप्रिय लोगों को निशाना बनाते हैं, क्योंकि अलोकप्रिय लोगों को निशाना बनाने से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस प्रकार से महिलाओं के सम्मान को लेकर काम किया है, इससे वे सीख सकते हैं।

उधर, कांग्रेस नेता चरण दास महंत की प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों के विरोध और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लगातार बढ़ते समर्थन और स्नेह के बाद कांग्रेस के नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ऐसी भाषा लोकतंत्र में दुखद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News