Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल में पूरे किये 200 छक्के

रसेल ने केवल 19 गेंदों में 215.79 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17वें ओवर में मिशेल मार्श की गेंद पर छक्का जड़कर अपना 200वां छक्का पूरा किया।

04 Apr 2024

केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल में पूरे किये 200 छक्के

विशाखापत्तनम। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने 200 छक्के पूरे किए।

रसेल ने केवल 19 गेंदों में 215.79 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17वें ओवर में मिशेल मार्श की गेंद पर छक्का जड़कर अपना 200वां छक्का पूरा किया।

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 विकेट पूरे किए थे। रसेल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन (39 गेंद, 85 रन, 7 चौके, 7 छक्के), अंगक्रिस रघुवंशी (27 गेंद, 54 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आंद्रे रसेल (19 गेंद, 41 रन, 4 चौके, 3 छक्के) और रिंकू सिंह (8 गेंद, 26 रन, 1 चौका, 3 छक्का) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका, 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News