Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जेपी नड्डा बोले, मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत

अब लोग ये कहते हैं कि देश का पहला गांव। वाइब्रेंट विलेज की दृष्टि से पिथौरागढ़ के 27 विलेज चयन किए गए हैं। सरकार विकास कर उन्हें आगे बढ़ाएगी।

04 Apr 2024

 जेपी नड्डा बोले,  मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा भारत

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि देश सुरक्षित है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में है। देश आगे बढ़ रहा है तो उनके नेतृत्व में बढ़ रहा है। पहले लोग कहते थे कि देश का अंतिम गांव, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी है। अब लोग ये कहते हैं कि देश का पहला गांव। वाइब्रेंट विलेज की दृष्टि से पिथौरागढ़ के 27 विलेज चयन किए गए हैं। सरकार विकास कर उन्हें आगे बढ़ाएगी।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित देवसिंह ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना की मार और यूक्रेन युद्ध के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस ब्रिटेन ने भारत पर 200 वर्ष राज किया उसको पछाड़कर भारत 11वें पायदान से छलांग लगा विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी के नेतृत्व में 2028 में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा।

अब हर हाथ में है मेड इन इंडिया मोबाइल-

नड्डा ने कहा कि आज इलेक्ट्रानिक सामानों के निर्यात में भारत छह गुना आगे बढ़ गया है। उत्पादन में हर तरीके से विकास का काम हो रहा है। आज सबके हाथ में मोबाइल है। वर्ष 2014 में मोबाइल में लिखा होता था- मेड इन चाइना। आज जो आपके हाथ में मोबाइल है, उस पर लिखा हुआ है- मेड इन इंडिया। 97 प्रतिशत मोबाइल अब भारत में बन रहे हैं। ये आत्मनिर्भर भारत खड़ा हुआ है।

दवाइयों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिस्पेंशनरी-

नड्डा ने कहा कि इसी तरह स्पाेर्ट्स में चौथे से दूसरे नंबर पर भारत आ गया है। गाड़ियां बनाने में और गाड़ियों की मार्केट में भारत ने जापान को पछाड़ दिया है और आज विश्व का तीसरा आटो मोबाइल इंडस्ट्री बन गया है। दवाइयों में भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी डिस्पेंशनरी बन गया है। सबसे सस्ती और सबसे कारगर दवा कोई बना रहा है तो वह भारत है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News